योग दिवस पर छह दशक पुराने योगिक ट्रीटमेण्ट्स में हुए विशिष्ट आयोजन
लखनऊ, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के लगभग छह दशक पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय मार्ग स्थित योग केन्द्र योगिक ट्रीटमेण्ट्स में आज आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुबह छह बजे से यहां ध्यान व योग का विशिष्ट सत्र प्रारम्भ हुआ।
शिविर में गुरु सुधीर शर्मा ने तत्व ध्यान पर प्रकाश डालने के संग योग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार कराया। संतोषकुमार यादव ने एक्यूप्रेशर की विधियों का संज्ञान कराते हुए उपचार किया। इसके साथ ही योग और स्वास्थ्य सम्बंधी सलाह भी आर्गेनिक फूड के साथ मुफ्त दी गयी।केन्द्र में लगभग डेढ़ सौ नियमित योग साधकों के साथ ही आज अन्य आने वाले योग प्रेमियों से यहां चल रहे शिविर में जानकारियों का लाभ उठाया।
केन्द्र के समन्वयक सौमिल ने दूरदर्शन पर आयोजित योग कार्यक्रम में भी अपने विचार रखे वहीं निदेशक अरुणा शर्मा, प्रशिक्षक रमेशचन्द्र अवस्थी, प्रशिक्षक श्वेता ने किंग जार्ज मेडिकल कालेज, माल एवेन्यू क्षेत्र के प्रतिष्ठित होटल में योग के कार्यक्रम किए। केन्द्र के योग विशेषज्ञ रमेशचन्द्र अवस्थी किंग जार्ज मेडिकल कालेज में विशेषकर मधुमेह से सम्बंधित योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उपचार प्रक्रिया से जोड़ा।







