Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    ShagunBy ShagunJuly 17, 2026 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 4

    प्रकृति संरक्षण का संदेश, पारंपरिक गीत-नृत्य और 150 पौधों का वितरण – प्रवासी समाज ने जीवंत किया संस्कृति

    लखनऊ: कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त आयोजन में उत्तराखण्ड का प्राचीन लोकपर्व हरेला पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य आनंद जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरेला की प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना से हुआ। बुजुर्ग महिलाओं ने बच्चों और बड़ों के सिर पर हरेला रखकर मंगल आशीर्वाद दिया। सभी ने मिलकर पारंपरिक हरेला गीत “जी रया, जागि रया” गाया और झोड़ा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को उत्तराखण्डी संस्कृति से सराबोर कर दिया।

    भरत सिंह बिष्ट ने कहा, “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक है।” इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों को 150 पौधे भेंट किए गए और वृक्षारोपण व प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    कार्यक्रम में गिरधर सिंह मनराल, पूरन सिंह जीना, पूरन जोशी, लाल सिंह बिष्ट, शोभा पटवाल, रेखा गोस्वामी, शशि जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डवासी मौजूद रहे। यह आयोजन न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, बल्कि नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading