Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    रोस्टर प्रणाली पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    By February 8, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591

    करो मरो की तर्ज पर पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल कराने हेतु करेंगे संघर्ष

    लखनऊ, 08 फरवरी 2019: 10 फरवरी को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में लखनऊ में अम्बेडकर स्मारक, गोमती नगर में प्रातः 8 बजे पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने व 200 प्वाइंट रोस्टर को बहाल कराने को लेकर संघर्ष समिति का जन जागरण अभियान बिजली, कृषि, उद्यान परिवहन, सिंचाई के बाद आज जल निगम मुख्यालय पर जोर शोर से चला। जिसमें सभी दलित व पिछड़े कार्मिकों ने एक सुर में 10 फरवरी को अपनी पूरी ताकत दिखाकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करने का आहवान किया।

    जल निगम मुख्यालय पर आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने अपनी आवाज बुलन्द करते हुए कहा जब तक पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल नहीं होती प्रदेश के 2 लाख दलित कार्मिकों का रिवर्शन वापस नहीं होता तब तक चुप बैठने वाले नहीं हैं। अब समय आ गया है करो मरो की तर्ज पर अपने संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने का, ऐसे में प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक हर कुर्बानी देने के लिये तैयार हैं।

    इस मौके पर जल निगम मुख्यालय में जन जागरूकता अभियान के बाद संघर्ष समिति के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, एसपी कुरील, सुशील कुमार, आरपी जाटव, विनोद कुमार, भीमराज, धर्मपाल ने कहा जल निगम के सभी दलित व पिछड़े कार्मिक 10 फरवरी को आरक्षण बचाओ पैदल मार्च में अपनी ताकत दिखाकर उप्र सरकार को प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल करने हेतु विवश करेंगे। यह दुर्भाग्य की बात है कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ द्वारा पारित आदेश के बाद भी अभी तक न ही दलित कार्मिकों का रिवर्शन वापस किया गया और न ही अभी तक पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था उप्र में बहाल की गयी। जिससे यह सिद्ध होता है कि केन्द्र व राज्य सरकार को दलित कार्मिकों से कोई लेना देना नहीं है।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026
    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading