- बिजली विभाग में आरक्षण समर्थक कार्मिकों में दिखा उत्साह कल कृषि विभाग में चलेगा अभियान
- 10 फरवरी को ‘‘आरक्षण बचाओं विशाल पैदल मार्च‘‘ की तैयारियाॅ को लेकर जारी है जन जागरूकता अभियान
आज बिजली विभाग में इन्द्रलोक हाइडिल कालोनी मनोरंजन क्लब कृष्णा नगर में आरक्षण समर्थकों ने जब हमें न्याय मिल नहीं जाता हमारा अधिकार चुप बैठने वाले नहीं हैं। बता दें कि 10 फरवरी को लखनऊ की धरती पर प्रातः 8 बजे हम प्रदेश के आरक्षण समर्थक अपनी ताकत दिखा कर पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था प्रदेश में अविलम्ब लागू करने की मांग उठायेंगे। अब समय आ गया है करो मरो की तर्ज पर अपने हक के लिये कुर्बान होने का इसीलिये हम सभी विभागवार जागरूकता अभियान चलाकर 8 लाख आरक्षण समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं। उसी क्रम में कल कृषि विभाग में चलेगा जन जागरूकता अभियान।
इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों सर्वश्री अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, अशोक कुमार, प्रेम चन्द्र, लेखराम, दिनेश कुमार, सुनील कनौजिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी आरक्षण समर्थकों को अपनी ताकत की एकजुटता दिखाकर दलित और पिछड़े वर्ग के कार्मिकों में जागरूकता पैदा करना है। जिस प्रकार से पिछड़े वर्गों के लिये भी प्रदेश में पूर्व में लागू पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया गया और अब दलित समाज के आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है, यह पूरी तरह निन्दनीय है। अब हम सभी को दलित पिछड़ा भाई-भाई, आरक्षण की मिलकर करो लड़ाई के तर्ज पर अपने आन्दोलन को और तेज करने का जिससे इतिहास में यह मजबूत लड़ाई समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत बने।







