आरक्षण समर्थकों ने संत गाडगे महाराज के जन्मदिवस पर यादकर अर्पित किया श्रद्धासुमन
लखनऊ, 23 फरवरी 2019: सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत संत गाडगे जी महाराज की जयन्ती पर आज आरक्षण समर्थकों ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आरक्षण समर्थकों ने कहा कि संत गाडगे जी बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के बड़े फालोवर थे, अनेकों अवसरों पर संत गाडगे जी बाबा साहब से सलाह मशविरा कर सदा सामाजिक सुधार के कार्यक्रम जीवन पर्यन्त चलाते रहे। जिसे बहुजन समाज कभी भूल नहीं पायेगा।

इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, डा रामशब्द जैसवारा, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, रामेन्द्र कुमार ने कहा कि संत गाडगे जी की जीवनी बहुजन समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण समर्थकों को उनसे प्रेरणा लेकर बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था का प्रचार प्रसार करना चाहिए। संत गाडगे जी महाराज ने अपने जीते जी समाज को शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र आगे बढ़ने के लिये जो योगदान दिया, बाबा साहब ने भी कई अवसरों पर उसकी सराहना करते रहे है।







