उत्तरकाशी, नई दिल्ली 15 दिसम्बर। कई सालों पुराना गंगोत्री हाईवे पर गंगा नदी पर आपदा के दौरान बना वैली ब्रिज टूटा गया। पुल टूटने से गंगोरी से आगेभटवाड़ी,हर्षिल,गंगोत्री व अस्सी गंगा सहित भारत चीन सीमा की चौकियों से संपर्क कट गया। यह पुल सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण था। क्योंकि यह पुल आमजनों के अलावा सेना के लिए भी बहुत उपयोगी है। पुल टूटने का कारण ओवर लोडिंग माना जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि सुबह के समय दो ट्रक एक साथ पुल से गुजरे। उसी दौरान पुल बीच से टूट गया। यहां बीआरओ ने चेतावनी बोर्ज भी लगाया था। उत्तरकाशी में वर्ष 2012 में असी गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी। तीन अगस्त 2012 को गंगोरी में असी गंगा पर बना पक्का पुल बह गया था। इसके बाद सीमा सड़क संगठन व सेना ने यह वैली ब्रिज तैयार किया था। इससे 2012 से लगातार गंगोत्री यात्रा भी संपन्न हो रही थी। इस पुल के स्थान पर दूसरा पुल नहीं बनाया गया है। इतने लंबे समय से सिस्टम के की ओर से स्थाई पुल तैयार न करने से आज गंगा घाटी को लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।







