महात्मा गांधी, भगवान् बुद्ध और बाबा साहेब हमेशा प्रासंगिक रहे

0
3116

यह यात्रा अमन, सद्भाव शांतिपूर्ण और समाज को मजबूत करने के लिए है: संजय दीक्षित

लखनऊ, 20 नवंबर 2022: शहर में शनिवार को ” महात्मा गांधी संदेश यात्रा” निकाली गयी। यह यात्रा प्रातः 11 बजे से शहर के हज़रत गंज सहित जेपीओ पर महात्मा गांधी और बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई।

महात्मा गांधी संदेश यात्रा समन्वय कमेटी द्वारा आयोजित इस यात्रा का मूल उद्देश्य देश के गंग ओ जमुनी ताने बाने, शांति, सद्भाव, सहिष्णुता, को मौजूदा लोकतंत्र को बचाये रखने के उद्देश्य के तहत किया गया। यह यात्रा हजरतगंज में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर काकोरी शहीद स्थल तक गयी।

आयोजन कमेटी से जुड़े कांग्रेस नेता आशीष अवस्थी ने कहा कि आज देश का धार्मिक सौहार्द तोड़ा जा रहा है, उच्चतर लोकतांत्रिक मूल्यों को संस्थागत तरीको से खत्म किया जा रहा है। अपने से इतर सोच रखने वालों की सार्वजनिक लिंचिंग हो रही है। मौजूदा सरकार भारत के मूल चरित्र को रौंदने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य में इस तरह की पहलकदमी देश के लोकतंत्र और ताने बाने को बचाये रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर लखनऊ में हुए विभिन्न कार्यक्रम

लखनऊ 20 नवम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती पर सचिवालय से कांग्रेस मुख्यालय तक बच्चों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के दौरान आये हुए बच्चों को उपहार वितरित किये गये।

Please follow and like us:
Pin Share

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here