मुंबई : अमिटी यूनिवर्सिटी की अंतिम साल की फैशन डिजाइन छात्रा कृष्णप्रिया ने LIVA Protégé 2025 प्रतियोगिता में ‘एलिवेटेड इंडियनवियर’ कैटेगरी में टॉप जीत हासिल की।
देशभर से आए 239 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने अपना अनोखा कलेक्शन “चींट CTRL+R” पेश किया, जो निर्णायकों के दिल जीत गया।
चींट – वो पुरानी भारतीय हाथ से चित्रित और धूप में रंगे कपड़े – को कृष्णप्रिया ने आधुनिक टच दिया। जैसे कंप्यूटर में CTRL+R से पेज रिफ्रेश होता है, वैसे ही उन्होंने पुरानी विरासत को नए सिरे से “रीफ्रेश” कर वैश्विक स्टाइल में पेश किया।

उनके डिजाइन में पारंपरिक साड़ी की शान को मॉडर्न सिल्हूट्स, साड़ी-गाउन और तरल लुक में बदला। प्रीमियम टिकाऊ फैब्रिक जैसे लिवाइको लिनेन साटिन, 100% मोडल और एक्सेल लिनेन इस्तेमाल कर हर पीस में विरासत, तकनीक और गर्व की कहानी बुन दी।
यह सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी थी – इतिहास और आज की दुनिया का खूबसूरत मेल! जीत के साथ मिला 1.5 लाख रुपये का इनाम, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी।
बता दें कि वसई और मलयाली कम्युनिटी में खुशी की लहर है। गिरीश और सुरभि नायर की बेटी ने साबित कर दिया कि पुरानी परंपरा को नए अंदाज में पेश करने से वो और भी चमक सकती है। यह जीत उनके फैशन करियर की शानदार शुरुआत है!







