- नया विवादस्पद बयान देकर फिर चर्चा में, कहा: लोगों को योग्यता के आधार पर कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश दिया जाए
- इसकी रोकथाम के लिए कड़ा कानून बनाने कि जरुरत
वाशिंगटन, 17 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अवैध प्रवासियों की तुलना ‘जानवर’ से करके नया विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने अमेरिका के प्रवासी कानूनों को बेकार बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केवल योग्यता के आधार पर लोगों को अमेरिका में शरण मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मैक्सिको और कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका के कमजोर प्रवासी कानूनों को और मजबूत करने की जरुरत है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में कैलिफोर्निया सैंक्चुरी स्टेट राउंडटेबल के दौरान कहा कि, ‘हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनमें से बहुतों को रोक रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं। यह आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।’ उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को एक स्तर तक देश से बाहर ले जा रहे हैं और इतनी संख्या में बाहर ले जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इन कमजोर कानूनों के कारण वह तेजी से देश के अंदर आ रहे हैं, हम उन्हें छोड़ रहे हैं और वे दोबारा आ रहे हैं। यह बेवकूफाना है। इसके लिए हमें कड़े कानून लाने की है जरुरत है।
उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के कानून अवैध प्रवासी अपराधियों, ड्रग डीलरों, गिरोह सदस्यों और हिंसक लुटेरों को समुदायों में छोड़ देने के लिए मजबूर करते हैं और कैलिफोर्निया के कानून धरती पर सबसे कुख्यात और हिंसक अपराधियों जैसे कि एमएस -13 आपराधिक गिरोह के सदस्यों को पनाहगाह देते हैं जिससे निर्दोष पुरुष, महिलाओं और बच्चों को इन निर्दयी अपराधियों के रहमो- करम पर छोड़ दिया जाता है। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को योग्यता के आधार पर कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश दिया जाए।






