नई दिल्ली, 05 जुलाई। अमेरिका अपनी आंतरिक सुरक्षा को लेकर हमेशा से सजग रहा है इन्ही सुरक्षा कारणों के चलते उसने कहा है कि अमेरिका में चाइना मोबाइल की सेवा नहीं चलेगी। इस बात का खुलासा करते हुए ट्रंप प्रशासन ने स्पस्ट करते हुए कहा कि वो अमेरिका में चाइना मोबाइल की सेवा रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से ऐसा करने के बारे में सोचा गया है।
बता दें कि इस बारे में चीन सरकार ने वर्ष 2011 में यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (एफसीसी) को चाइना मोबाइल के लाइसेंस के लिए अर्जी दी थी। जिसे की अमेरिकी वाणिज्य विभाग के द्वारा खारिज करने की सलाह दी गयी है।
वहीं मीडिया में आयी ख़बरों के अनुसार विभाग के संचार एंव सूचना सहायक सचिव डेविड जे रेडिल ने इस बारे में कहा कि चाइना मोबाइल के साथ बातचीत में अमेरिकी कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जो कानून बताए गए हैं वो अभी नहीं सुलझे हैं। इसी वजह से चाइला मोबाइल की लाइसेंस की अर्जी को एफसीसी के द्वारा खारिज कर देने के लिए कहा गया है।







