रसियन हेलीकॉप्टर्स का भारतीय कंपनियों से विनिर्माण करार, भारतीय वायुसेना के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया एफ-21 विमान लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा एफ-21 का भारत में निर्माण किया जाएगा कंपनी ने पूर्व में भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की थी जो वास्तव में आतंकियों के होश उड़ा देगा
नई दिल्ली, 21 फरवरी 2019: रूस की रसियन हेलीकॉप्टर्स होल्डिंग कंपनी ने एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी के दौरान पांच घरेलू कंपनियों के साथ विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किया। रसियन हेलीकॉप्टर्स होल्डिंग रूस की सरकारी कंपनी रोस्टेक की सहयोगी इकाई है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार कंपनी ने कहा, सभी पक्ष केए-226टी हेलीकॉप्टर की विभिन्न प्रकार की एसेंबली और कलपुजरें के उत्पादन में भागीदारी की संभावनाओं की तलाश करने पर सहमत हुए हैं। कंपनी ने फ्यूजलेज, ब्लेड, रेडियोस्टेशन और लैंडिंग गियर जैसे एसेंबली के कामों के लिए भारत की एल्कॉम, वाल्डेल एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज, डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज, इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर सर्विसेज और भारत फॉर्ज के साथ समझौते किया है।
अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बुधवार को भारत के लिए नया लड़ाकू विमान एफ-21 प्रदर्शित किया, जिसका विनिर्माण स्थानीय स्तर पर होगा। कंपनी की नजर अरबों डॉलर के सैन्य ऑर्डर पर है। कंपनी ने यहां एयर शो ‘एयरो-इंडिया 2019’ के पहले दिन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया एफ-21 विमान ‘‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत ‘बेजोड़’ अवसर उपलब्ध कराता है और अत्याधुनिक वायु शक्ति भविष्य की दिशा में भारत के कदमों को मजबूत करती है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा एफ-21 का विनिर्माण भारत में किया जाएगा। अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी ने पूर्व में भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की थी।







