नई दिल्ली, 05 जुलाई। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया के होम शहर में चलाए गए एक अभियान में इस्लामिक स्टेट आईएस के प्रमुख अबू बकर बगदादी का बेटा हुदाफा अल बदरी मारा गया है। आईएस के आधिकारिक न्यूज़ चैनल ने एक मीडिया को जारी वक्तव्य में इस बात की जानकारी दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया के होम शहर में ताप विद्युत केंद्र के पास मुसलमान समुदाय और रूसी लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियान में आईएस प्रमुख का बेटा हुदाफा अल बदरी मारा गया। गौरतलब है कि ‘नुसईयाह’ शब्द का इस्तेमाल सीरिया के समुदाय के लिए किया जाता है।







