नई दिल्ली, 30 मई। विवाद को ज्यादा तूल न देते हुए चीनी अधिकारियों ने भारतीय श्रद्धालुओं को कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी लगाने की इजाजत दे दी है इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मानसरोवर झील में डुबकी भी लगायी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को शुक्रिया भी अदा किया है। इससे पहले संजीव नाम के व्यक्ति ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ वीडियो में दावा किया था कि चीनी अधिकारी मानसरोवर झील में डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने गुस्से में सवाल भी किया था कि अगर अनुमति नहीं देनी थी तो श्रद्धालुओं को वीजा और परमिट क्यों जारी किए गए थे पुजारी ने यह भी कहा था कि जब तक उन्हें जेल में डुबकी लगाने की इजाजत नहीं मिल जाती तब तक वहां से नहीं हटेंगे। हालाँकि सुषमा स्वराज ने उनकी यह दलील खारिज कर दिया था और कहा था कि नदी में नहाने की जगह होती है और आप कहीं भी नहीं नहा सकते।







