चीनी संसद के वार्षिक सत्र की शुरुआत
बीजिंग, नई दिल्ली, 03 मार्च। चीन में संसद के वार्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। इस सत्र के दौरान एक संवैधानिक संशोधन को अनुमोदित किए जाने की संभावना है, जिसमें राष्ट्रपति पद पर किसी नेता के दो कार्यकाल की सीमा को खत्म करने का प्रावधान किया गया है। अगर इस संवैधानिक संशोधन को मंजूरी मिल जाती है तो शी जिन्पिंग आजीवन राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं। इस साल का सत्र अहमियत रखता है और इसने अच्छा-खासा ध्यान भी खींचा है, क्योंकि कुछ दिनों पहले सीपीसी ने सामूहिक नेतृत्व के दशकों पुराने सिद्धांत को दरकिनार कर राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल की सीमा खत्म करने के संवैधानिक संशोधन को प्रस्तावित किया था।







