जोहानसबर्ग, 06 जुलाई। सोमवार सुबह को दक्षिण अफ्रीका के एक अभयारण्य में गैंडों का शिकार करने गये तीन शिकारी खुद शेरों के शिकार हो गये। मीडिया ख़बरों के अनुसार बताया जाता है कि तीन लोग अवैध रूप से गैंडों का शिकार करने सिबुआ गेम रिजर्व पहुंचे थे। शिकारियों के पास राइफलें और कुल्हाड़ी थी। इस घटना के संबंध में सिबुआ गेम रिजर्व के मालिक निक फॉक्स ने गुरुवार को बताया कि शिकारी शेरों के समूह के बीच भटक गये। हमें जानकारी नहीं कि वास्तव में वहां कितने शेर थे।
निक के अनुसार वहां बड़ी संख़्या में वहां शेर थे। उन तीन लोगों के शरीर का अधिकतर हिस़्सा गायब था। उनके शरीर का बेहद कम हिस्सा बचा था। उस जगह पर हमें तीन लोगों के कपड़े मिले। उन्होंने कहा कि इस इलाके में ऐसी घटना पहले कभी नहीं सुनी।
शेरों को एनेस्थीसिया देकर लगाया जायेगा पता
फॉक्स ने जानकारी दी कि पुलिस के फॉरेंसिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के अवशेषों की जांच कर रहे हैं। निक ने कहा कि हम बुधवार को वहां थे। हमने सभी शेरों को एनेस्थीसिया देने के लिए पशु चिकित्सक को गया है।







