अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पेश किया है नया प्रस्ताव
नई दिल्ली, 01 मार्च 2019: अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक नया प्रस्ताव पेश किया है। नियंत्रण आतंकी की सूची में नाम आने से मसूद पर नियंत्रण यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा। साथ ही उसकी संपत्ति जब्त हो जाएगी।
मीडिया ख़बरों के अनुसार पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद में वीटो के अधिकार वाले तीन देशों ने बुधवार को यह नया प्रस्ताव पेश किया। तीन देशों की ओर से पेश इस नए प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति को 10 कामकाजी दिन में विचार करना होगा। मसूद अजहर को नियंत्रण आतंकी घोषित कराने के लिए पिछले 10 वर्षो में संयुक्त राष्ट्र में यह चौथा ऐसा प्रयास है। किसी प्रतिबंधित व्यक्ति अथवा संगठन की संपत्ति जब्त करने की सूरत में सभी देशों को उसको मिलने वाले धन पर तथा अन्य आर्थिक सहायता अथवा आर्थिक संसांधनों पर अविलंब रोक लगानी होती है।







