अमेरिका के विदेश मंत्री पोंपियो करेंगे किम से मुलाकात
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2018: जल्द ही अमेरिका के विदेश मंत्री पोंपियो उत्तर कोरिया में किम जोंग से मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि उत्तर कोरिया पर संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंत्री माइक पोंपियो जल्द ही प्योंगयांग में किम जोंग-उन से मिलेंगे। कहा जा रहा है कि पोंपियो की उत्तर कोरिया यात्रा उनके एशिया दौरे का एक हिस्सा है। स्टेट डिपार्टमेंट स्पोक्सपर्सन हैदर नाऊर्ट ने कहा कि पोंपियो 7 अक्टूबर को प्योंगयांग में किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।
मीडिया ख़बर के अनुसार अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता हैदर नाऊर्ट ने इस बात की जानकारी नहीं दी किस किम और पोंपियो में कि मुद्दे पर चर्चा होगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि इस मुलाकात के दौरान उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को लेकर लंबी बातचीत होगी। बता दें कि दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के पास काफी मात्रा में परमाणु हथियार हो सकते हैं।
बता दें कि किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जब सिंगापुर में ऐतिहासिक मुलाकात हुई तो दोनों के बीच यह तय हुआ था कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार नष्ट करेगा। नाऊर्ट ने बताया, ‘यह सभी जानते हैं कि हम उत्तर कोरिया पर पूरे परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए यह भी एक निजी कूटनीतिक बातचीत होने वाली है।’







