किम-ट्रंप बैठक की तैयारियां तेज
नई दिल्ली, 08 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग के साथ 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता की तैयारियां बहुत अच्छी चल रही है, इस बात की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही।
गौरतलब है कि सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए सेंटोसा आइलैंड पर्यटक रिसोर्ट बुक किया गया है इसके 1 दिन बाद ही राष्ट्रपति का यह बयान आया है। दुनियाभर के 2500 से अधिक पत्रकार शिखर वार्ता को कवर करेंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा उत्तर कोरिया शिखर वार्ता की तैयारियां चल रही हैं रिश्ते काफी हद तक मजबूत हुए हैं यात्रा से पहले काफी बातचीत चल रही है।
ऐसा लग रहा है बातचीत अच्छी होगी, सिंगापुर में होने वाली शिखर वार्ता के मद्देनज़र अमेरिका और उत्तर कोरिया लगातार बैठक कर रहे हैं है ट्रम्प ने कहा कि देखते हैं क्या होता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे।







