दुर्घटनाग्रस्त विमान में 6 क्रू सदस्य समेत 71 लोग सवार थे, दुर्घटना के बाद सारातोव एयरलाइंस की जांच शुरू
नई दिल्ली, 11 फरवरी। रविवार को रूस में मॉस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सारातोव एयरलाइन्स का एक विमान राजधानी मॉस्को के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 क्रू सदस्य समेत 71 लोग सवार थे। आपातकालीन मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दुर्घटनास्थल पर बचाव कर्मियों को भेजा है। यह विमान रूस और कज़ाकिस्तान की सीमा पर स्थित ओर्स्क शहर की तरफ जा रहा था।
रूसी समाचार एजेंसियों की खबर के मुताबिक विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। समाचार एजेंसियों के मुताबिक अर्गुनोवो गांव के लोगों ने आग की लपटों में घिरे विमान को आसमान से गिरते देखा, रूसी आपात सेवा में मौजूद एक सूत्र ने ‘इंटरफैक्स समाचार एजेंसी’ को बताया कि विमान में सवार 71 लोगों के जीवित बचे होने की कोई उम्मीद नहीं है।







