पाक पीएम ने कहा, नौकरशाह काम में बाधा पहुंचा रहे, इनसे निपटने के लिए मेरे पास आवश्यक धैर्य है
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2018: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रशासनिक स्तर पर सरकार के काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए राजनीतिक नौकरशाही और पुलिस विभाग की कड़ी आलोचना की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान खान ने इस्लामाबाद में शनिवार को कुछ चुनिन्दा पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ लोग प्रशासनिक स्तर पर सरकार के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिनकी पिछली सरकार में नियुक्ति की गई थी।
उन्होंने कहा कि मैं 22 सालों के कड़े संघर्ष के बाद सत्ता में आया हूं, इसलिए इस तरह के मामलों से निपटने के लिए मेरे पास आवश्यक धैर्य है।







