इस्लामाबाद, 29 जुलाई 2018: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मतदान के 2 दिन बाद शनिवार को चुनाव नतीजों की घोषणा कर दी। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई को सबसे अधिक 115 सीटें मिली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी कम से कम 5 संसदीय सीटों पर दोबारा मतदान होना है। ऐसी सूरत में आंकड़ा बदल सकता है पाकिस्तानी अखबार डॉन ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 270 संसदीय सीटों पर हुए चुनाव में पीटीआई को 115 राष्ट्रपति नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज 64सीट मिली है इसके अलावा पीपीपी को 43 सीटें मिली है।







