पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने ‘पैडमैन’ को बताया ‘वर्जित’ विषय
नई दिल्ली, 11 फरवरी। पैडमैन’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के सदस्यों के मुताबिक, फिल्म मासिक धर्म जैसे ‘वर्जित’ विषय पर आधारित है इसलिए इसे पाकिस्तान में रिलीज़ की अनुमति नहीं मिल सकती। बोर्ड सदस्य इशाक अहमद ने कहा, “हम ऐसी फिल्मों को अनुमति नहीं दे सकते जो हमारी परंपराओं और संस्कृति के खिलाफ हों।”







