वाशिंगटन , 06 फरवरी। अमेरिका में सुपर बॉल मुकाबले (नेशनल फुटबॉल लीग) से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खिलाड़ियों और फैंस को राष्ट्रगान को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रगान के विरोध में खिलाड़ी घुटने के बल न झुकें।
राष्ट्रगान के दौरान खड़े होकर हम आज़ादी दिलाने वालों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। बता दे कि 2016 में सैन फ्रांसिस्को 49 टी. टीम के कॉलिन कापेरनिक ने राष्ट्रगान के दौरान घुटनों के बल झुककर विरोध प्रदर्शन किया था। वह इसके माध्यम से सरकार का इस ओर ध्यान खींचना चाहते थे कि अमेरिका में अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं किया जाता है।
बीते साल भी नेशनल लीग के मैचों के दौरान ऐसा विरोध प्रदर्शन जारी रहा था, जिस पर ट्रंप ने नाराजी जताई थी। ट्रंप ने उस वक्त विरोध करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा था। इसके बाद नेशनल फुटबॉल लीग के मालिकों ने खिलाड़ियों को नोटिस भी जारी किया था।







