मैं डिफाल्टर का पोस्टर बॉय बन गया
नई दिल्ली, 27 जून। भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मैं बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों की पहचान बन गया हूं और मेरा नाम आते ही लोगों का गुस्सा भड़क जाता है। विजय माल्या ने काफी समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह दुर्भाग्य से जिस विवाद से घिरे हैं। उसकी तथ्यात्मक की स्थिति सामने रखना चाहते हैं।
उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 5 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था लेकिन किसी से भी मेरा जवाब नहीं मिला साबित हो गया आधारहीन आरोप लगाए मानों किंगफ़िशर एयरलाइन्स को दिए गए नौ सौ करोड़ रूपए का कर्ज मैंने चुरा लिया और विदेश भाग गया।







