Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उस पर 100 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाता है: ट्रम्प

    By March 5, 2019 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565

    ट्रम्प ने बताया भारत को ज्यादा टैक्स लेने वाला देश, कहा भारत पर हम भी लगाएंगे ज्यादा टैक्स

    नई दिल्ली, 05 मार्च 2019: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है। उन्होंने कहा कि वह पारस्परिक बराबर कर या फिर कम से कम एक मामूली कर चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भी ज्यादा कर लगाएंगे।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार ट्रंप ने कंजव्रेटिव पालिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है। वे हम पर ज्यादा शुल्क लगाते हैं।’ ट्रंप ने इस दौरान भारत जैसे देशों के साथ घरेलू, और द्विपक्षीय संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की।

    ट्रंप ने अमेरिकी मोटरसाइकिल हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उस पर 100 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता है, लेकिन जब भारत हमें मोटरसाइकिल का निर्यात करता है तो हम कुछ भी शुल्क नहीं लगाते हैं।

    ख़बरों के अनुसार ’ट्रंप ने कहा कि इसलिए मैं परस्पर बराबर ‘कर’ चाहता हूं या फिर कम से कम एक शुल्क लगाना चाहता हूं। यह मिरर टैक्स (जवाबी शुल्क) होगा लेकिन परस्पर बराबर होगा। इस साल की शुरुआत में व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुवर्ती शुल्क लगाने का समर्थन करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह भारत के हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करने से संतुष्ट हैं। हालांकि, यह कटौती पर्याप्त नहीं है लेकिन फिर भी ठीक है।

    ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह भारत को सिर्फ उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे हैं ताकि बताया जा सके कि अन्य देश किस तरह से अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगा रहे हैं और अब समय आ गया है कि अमेरिका भी परस्पर बराबर जवाबी शुल्क लगाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है और वे काफी शुल्क लगाते हैं। वह 100 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं। हालांकि, मैं आप पर 100 प्रतिशत का शुल्क नहीं लगाने जा रहा हूं लेकिन मैं 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहा हूं। इस कदम पर संसद में हंगामा हो रहा है क्योंकि हम 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहे हैं।

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading