Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सिर्फ कैप्लर-452बी इकलौता एक्सोप्लेनेट है, जिस पर जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं?

    By April 15, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779

    वैज्ञानिकों ने चार हजार बाह्य सौर ग्रह खोजे, एक भी जीने लायक नहीं

    वैज्ञानिकों के मुताबिक बाह्य सौर ग्रह यानी एक्सोप्लेनेट की संख्या 4,000 से ऊपर पहुंच गई है। ये बाह्य ग्रह दूरस्थ ग्रहों और तारों की परिक्रमा कर रहे हैं। दरअसल इतनी बड़ी संख्या हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए बाह्य ग्रहों के बाद है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इन हजारों ग्रहों में से एक पर भी जीवन की संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी ग्रह पर जीवन के लिहाज से सही परिस्थितियां नहीं है। यह बात पृथ्वी को जितना हम सोचते हैं उससे कई गुना खास बनाती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैज्ञानिकों के मुताबिक सिर्फ कैप्लर-452बी इकलौता एक्सोप्लेनेट है, जिस पर जीवन के लिए संभावनाएं हो सकती हैं। हालांकि इस पर भी वैज्ञानिकों को सिर्फ संभावनाएं दिख रही हैं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। हाथ लगी बड़ी कामयाबी एक्सोप्लेनेट की उपलब्धि से वैज्ञानिक बेहद खुश हैं।

    एक्सोप्लेनेट टीम के वैज्ञानिकों ने द एक्स्ट्रासोलर प्लेनेट इनसाइक्लोपीडिया वेबसाइट पर इसकी सूचना साझा की। वैज्ञानिकों ने अपडेट देते हुए लिखा कि यह जश्न की बात है कि हमारे डेटाबेस में 4,000 से अधिक बाह्य ग्रह हैं। इस संख्या में बहुत तेजी से इजाफा होगा। इस दिशा में तेजी से चल रहे काम के लिए शुक्रिया। यह बड़ी उपलब्धि पिछले 25 सालों से दूरबीन की मदद से जमीन और अंतरिक्ष पर की जा रही खोज का निष्कर्ष है। यह इस बात का भी संकेत है कि ग्रह कितने सामान्य हैं। हालांकि 30 साल पहले तक खगोल विज्ञानी इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं थे।

    ग्रह की सतह का तापमान है महत्पूर्ण:

    वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसी ग्रह की सतह का तापमान तरल पानी के लिए सही होता है, तो आमतौर पर हम उसे जीवन की संभावनाओं वाला मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह अपने तारे की कितनी परिक्रमा करता है। पुष्टि के इंतजार में खोजे गए बाह्य ग्रह-नासा एक्सोप्लेनेट अर्काइव माइलस्टोन से सिर्फ 74 ग्रह दूर है। लेकिन 2018 में लॉन्च हुए नासा के टैस स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजे गए 443 ग्रह अभी पुष्टि के इंतजार में हैं। वहीं नासा के कैप्लर स्पेस टेलीस्कोप के द्वारा 2,423 बाह्य ग्रह खोजे जा चुके हैं। सुपर अर्थ जीआई 686 सबसे नया-नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक जो बाह्य ग्रह खोजे गए हैं उनमें अर्थ जीआई 686 बी सबसे नया है। इसे नासा के अर्काइव में जुड़ा हालिया बाह्य ग्रह बताया जा रहा है। यह एक बौने लाल तारे की परिक्रमा करता है।

    इन ग्रहों की खोज को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्या है एक्स्ट्रासोलर प्लेनेट इनसाइक्लोपीडिया- द एक्स्ट्रासोलर प्लेनेट इनसाइक्लोपीडिया फांस की वेबसाइट है, जिसे पेरिस वेधशाला संचालित करती है। इस वेबसाइट पर हर बाह्य ग्रह की सूचना को अपडेट किया जाता है। वेधशाला से जुड़े डॉ. फेन्कोइनस रोक्यूस का कहना है कि सबसे बड़ी बात ये है कि हम तारों भरे आसमान से ग्रहों से भरे आसमान की तरफ शिफ्ट हो गए हैं।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading