पाकिस्तानी अभिनेत्री की घर में घुसकर हत्या
सुम्बुल ने अमीरों की एक प्राइवेट पार्टी में डांस करने से किया था मना
इस्लामाबाद, 06 फरवरी। पाकिस्तान की 25 वर्षीय अभिनेत्री सुम्बुल खान की हत्या घर में घुसकर कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग सुम्बुल को अमीरों की एक प्राइवेट पार्टी में डांस के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन उसने डांस करने से मना कर दिया।
नाराज इन लोगों ने जबरदस्ती उन्हें घर से ले जाने की कोशिश की। जब सुम्बुल ने इनका विरोध किया तो इन लोगों ने उन्हें 11 गोलियां मारीं। घटना शनिवार रात मरदान शहर की है। सुम्बुल के घर तीन लोग घुसे और उन्हें किडनैप करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक सुम्बुल को 11 गोलियां मारीं गई थी।
इन लोगों की कुछ दिनों से उनकी सुम्बुल से बातचीत भी चल रही थी। आरोपियों मेंं से एक का नाम नईम खटक बताया जाता है। वो एक पूर्व पुलिस अफसर है। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अब भी फरार हैं।







