Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की मांग को लेकर पप्पू यादव ने किया मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव

    By August 31, 2019 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    कहा : राज्‍य सरकार कर रही है बिहार की बेटियों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़

    पटना, 31 अगस्त 2019: सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक ऊंचाई का मापदंड 152 सेंटीमटर से 160 सेंटीमीटर किये जाने के विरोध में जन अधिकार छात्र परिषद द्वारा आज मुख्‍यमंत्री सचिवालय का घेराव किया। इसमें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद पप्‍पू यादव भी शामिल हुए। इस दौरान पप्‍पू यादव ने कहा कि राज्‍य सरकार द्वारा महिला अभ्‍यर्थी की हाइट का मापदंड बढ़ाकर 160 सेंटीमीटर कर देना प्रदेश की बेटियों के साथ बेईमानी है। देश भी में ऐसा कहीं नहीं होता है, तो फिर बिहार सरकार क्‍या सोच कर ऐसी कर रही है। इससे आरक्षित क्षेणी में भी जगह खाली रह जायेगी और प्रतिभाशाली बेटियों से मौका भी छिन जायेगा। यह बेटियों के खिलाफ साजिश है। इसका हम विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि वे अपने इस फैसले पर पुर्नविचार कर पूर्व निर्धारित मापदंड 152 से 155 सेंटीमीटर करे।

    बाद में जन अधिकार छात्र परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्‍यक्ष गौतम आनंद, रोहन कुमार, आलोक कुमार,शौकत अली और नीरज यादव के नेतृत्‍व में मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये उन्‍होंने कहा कि दरोगा भर्ती विज्ञापन संख्या एक 2019 में बिहार पुलिस अवर सेवा चयन परिषद के द्वारा स्नातक कट ऑफ तिथि 1 जनवरी 2019 को बढ़ाकर 1 अगस्त 2019 किया गया था, किंतु अभी भी इस परीक्षा का फॉर्म भरने से दो विश्वविद्यालय – बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा और पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों के परीक्षाफल के प्रकाशन में विलंब होने के कारण से यहां के छात्र फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। इन दोनों विश्वविद्यालयों के लाखों छात्रों के हित में 45 दिन स्नातक पास का कट ऑफ डेट बढ़ाया जाए और इसके अलावा राज्य सरकार ने महिलाओं महिला अभ्यर्थियों के सारणिक ऊंचाई का मापदंड 152 से बड़ा 152 सेंटीमीटर से बढ़ाकर 160 कर दिया है जो अन्याय पूर्ण है।

    प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी के नेता में प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, बबन यादव, गौतम आनंद, मनीष कुमार, अरुण कुमार सिंह, आलोक सिंह, आज़ाद चाँद, सूर्य नारायण सहनी, सूरज चौरसिया, शशांक कुमार मोनू, संदीप समदर्शी,सन्नी कुमार,आशीष कुमार,शौकत अली, रोहण कुमार,अरबिंद कुमार यादव, नीरज कुमार, प्रभात कुमार, ब्रजेश कुमार, राहुल रुद्र, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, क्रांतिवीर कुंदन, विनय कुमार, निशांत कुमार के साथ सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading