उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यांत हिंदू कॉलेज, लखनऊ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के अवसर सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने की प्रेरणा देते है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ उषा देवी थीं।
इसका संचालन डॉ संजय कुमार यादव शिक्षा ने किया। डॉ उषा ने आधुनिक भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस, आधुनिक भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 24 जनवरी को मनाया जाता है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उसने कहा कि यह उत्तर भारत का एक राज्य है। 200 मिलियन से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। राज्य को 18 डिवीजनों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है, राज्य की राजधानी लखनऊ है। इसके अलावा सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि दी गई। 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस की जयंती थी।
संगोष्ठी में डॉ अमित वर्धन,डॉ आलोक भारद्वाज, डॉ ध्रुव त्रिपाठी, डॉ ममता भटनागर, डॉ बी बी यादव, डॉ सौरभ पालीवाल, डॉ जितेंद्र पाल आदि सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शहादत हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







