लखनऊ। यदि हिन्दी सिनेमा में कभी ‘हल्क’ फिल्म बनाई गई तो इसे सनी देओल से बेहतर और कोई नहीं कर सकता। उनके एंग्री यंग मैन लुक्स, खतरनाक स्टंट्स और भारी आवाज उन्हें हर दौर का एक बेमिसाल हीरो बनाते हैं। अब ‘वो जमाना करे दीवाना’ की अपनी ब्रांड विचारधारा के साथ जी क्लासिक कल शनिवार एक जुलाई को शाम 7 बजे, 90 के दशक में आई उनकी ऐसी ही एक रोमांचक फिल्म ‘विश्वात्मा’ का प्रीमियर करने जा रहा है। राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विश्वात्मा’ को इसके मशहूर डांस गीत ‘सात समुंदर पार’ के लिए भी याद किया जाता है। इस गाने में खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती नजर आई थीं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सोनम, चंकी पांडे, आलोक नाथ और अमरीश पुरी समेत अन्य कई कलाकार शामिल हैं।






