Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    विजन 2030: यूपी को विकसित करने का रोडमैप हो रहा है तैयार, सीएम ने की समीक्षा

    By September 11, 2019Updated:September 11, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 680
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास का विजन दो हजार तीस का निर्धारण किया। इसके अनुसार समग्र विकास की सतत प्रक्रिया जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का लक्ष्य भी हासिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस लक्ष्य के अनुरूप प्रयास तेज कर दिए है। उन्होंने आज अपने सरकारी आवास पर विज़न दो हजार तीस के तहत लक्ष्यों के अनुसार नोडल विभागों की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि सभी नोडल विभाग तथा उनके साथ लिंक किए गए विभाग प्रदेश से सम्बन्धित फोकस सेक्टरों पर काम करें। इस सम्बन्ध में सभी विभाग विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर मुहैया कराएं। इस कार्य को तेजी से किया जाए।सभी नोडल विभागों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए गए कार्यों की इस महीने बीस सितम्बर तक उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय कायम करें।
    रिपोर्ट बनाने के लिए निरन्तर प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए निर्धारित सोलह एसडीजी लक्ष्यों, जिनमें नो पावर्टी ग्राम्य विकास, जीरो हंगर कृषि, गुड हेल्थ एण्ड वेल बींग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, क्वालिटी एजुकेशन माध्यमिक शिक्षा, जेण्डर इक्वालिटी महिला कल्याण, क्लीन वाॅटर एण्ड सैनीटेशन सिंचाई  एफोर्डेबल एण्ड क्लीन इनर्जी ऊर्जा, डीसेण्ट वर्क एण्ड इकोनाॅमिक ग्रोथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, इण्डस्ट्री इनोवेशन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर औद्योगिक विकास, रिड्यूस्ड इनइक्वालिटीज समाज कल्याण, सस्टेनेबल सिटीज एण्ड कम्युनिटीज नगर विकास, रिस्पाॅन्सिबल कन्जम्पशन एण्ड प्रोडक्शन पर्यावरण, क्लाइमेट एक्शन पर्यावरण, लाइफ आॅन लैण्ड वन, पीस जस्टिस एण्ड स्ट्राॅन्ग इंस्टीट्यूशंस गृह तथा पार्टनरशिप्स आॅफ गोल्स वित्त की विस्तृत समीक्षा की।
    file photo
    इन एसडीजी के नोडल विभागों के विभागाध्यक्षों से जानकारी प्राप्त की। इनमें ग्राम्य विकास, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, महिला कल्याण, सिंचाई, ऊर्जा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, औद्योगिक विकास, नगर विकास, समाज कल्याण, पर्यावरण, वन, वित्त, पंचायती राज एवं गृह सम्मिलित हैं। निर्देश दिए कि सभी नोडल विभाग स्वयं से लिंक्ड विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिणामपरक कार्य करें।
     सभी सम्बन्धित विभाग कार्ययोजना बनाकर सतत् विकास के लक्ष्यों को समयबद्धता के साथ प्राप्त करने की कार्रवाई करें। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा उपलब्ध करायी गयी रिपोर्टों का प्रकाशन छोटी और बड़ी आकार की बुकलेट में किया जाएगा।  इनका वितरण जनप्रतिनिधियों में सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में सतत विकास के इन लक्ष्यों के तहत नोडल विभागों तथा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का आंकलन कर सकें।
    उन्होंने नियोजन विभाग को नोडल व सम्बन्धित विभागों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही रिपोर्टों की माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। सतत् विकास के लक्ष्यों के तहत निर्धारित स्वच्छता के लक्ष्य में शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण में सौभाग्य योजना ऊर्जा व उज्ज्वला योजना  तथा अन्य कई लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पहले से ही प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें काफी सफलता भी मिली है। विकास के लक्ष्यों का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तकनीक का प्रयोग किया जाए।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि सतत् विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति गुणवत्तापरक होनी चाहिए, तभी समाज को इनका लाभ मिलेगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शांतिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं के निर्माण के सम्बन्ध में गृह विभाग की भूमिका का उल्लेख किया।

    Keep Reading

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading