Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    वेटलैंड्स-मिरेकल्स इन मुंबई: छिपे जैविक रत्नों के साथ खतरनाक जलवायु संकट की स्थिति को फोकस करेगा एपिक चैनल

    By January 30, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756
    • ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ मनाने के लिए एपिक चैनल की एक नई पहल

    मुंबई के वेट लैंड्स की गतिशील और सहजीवी प्रकृति को दर्शाती 40 मिनट की एक फिल्म, जो इस प्रायद्वीपीय शहर की सुंदरता, पारिस्थितिक महत्व और इससे सम्बंधित चुनौतियों पर रोशनी डालती है।

    02 फरवरी 1971 को विश्व के विभिन्न देशों ने ईरान के रामसर में विश्व की आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे, इसीलिए इस दिन को विश्वभर में ‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ अथवा ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

    एपिक चैनल-इंडिया का अपना इंफोटेनमेंट, हमेशा ही इस देश की पारिस्थितिक विविधता और इसके विकास से जुडी कई महत्वपूर्ण कहानियों को आप तक लेकर आया है और इसी मुहीम में एक कदम आगे बढ़ाया है बता दें कि, 40 मिनट की फिल्म – वेटलैंड्स –  मिरेकल्स इन मुंबई फिल्म भी यकीनन ही इस दिशा में एक बेहतरीन कदम है जो पर्यावरण संरक्षण के ऐसे प्रयासों के बारे में बात करती है जो अब तक अनछुए हैं।

    फिल्म को पूरी तरह से 4K में शूट किया गया है, यह भारत की व्यापारिक राजधानी, मुंबई में छिपे हुए जैविक रत्नों के साथ-साथ खतरनाक जलवायु संकट की स्थिति में इन आद्रभूमियों की क्या भूमिका होगी, इन बातों को रेखांकित करेगी। मूल – 40 मिनट की यह फिल्म एपिक चैनल पर 2 फरवरी, 2020, विश्व वेट-लैंड्स डे, दोपहर 1:00, 4:00 बजे और 8:30 बजे प्रसारित की जाएगी।

    देश में 58.2 मिलियन हेक्टेयर मैंग्रोवस हैं जो कि इस विश्व का 3% है,  वेटलैंड्स फिल्म, प्रकृति के खास तट रक्षकों की उपयोगिता के बारे में बताती है जो कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से हमे बचने के लिए निरंतर कार्यक्रत हैं। यह फिल्म प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत उपहार हैं, इसके सुभग प्राकृतिक दृश्य आपको एक ऐसे सफर पर लें जाएंगे कि आप अपने आपको मुंबई के मैंग्रोवेस के बीच मौजूद पाएंगे। यह एक अद्भुत अनुभव होगा।

    साथ ही आप इसके बारे में विस्तार से विशेषज्ञों द्वारा इसकी समृद्धता, संरक्षण में भूमिका, प्रासंगिकता अथवा इनकी आवश्यकता के बारे में जान पाएंगे।

    एपिक चैनल की कंटेंट एंड प्रोग्रामिंग हेड, तस्नीम लोखंडवाला ने फिल्म के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मुंबई को हमेशा ‘मैक्सिमम सिटी’ और ‘कांक्रीट जंगल’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अंधेरी और पवई जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सैकड़ों तरह के प्रवासी पक्षियों और जलीय जीवों के आवास हैं । यह अपने आप में एक चमत्कार है और यह फिल्म शहर की इस जटिलता के बीच खिलखिलाती प्राकृतिक सुंदरता को सहजता और जवाबदारी से पेश करती है। यहाँ की आद्रभूमि को एक मूल्यवान अचल संपत्ति के दृष्टिकोण से पहले कभी नहीं देखा गया। जो इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा।”

    इस फिल्म में आप जान पाएंगे की कैसे खूबसूरत राजहंस मुंबई को सर्दियों में अपना घर बनाते हैं, इसके अलावा कांस्य-पंख वाले जेकना पक्षी, सैंडपाइपर्स और साथ ही कई और अद्भुत जलीय जीवों के बारे में यह फिल्म आपको बताएगी जो कि मुंबई की गगंचुम्भी इमारतों की छांव में अपनी एक अकल्पनीय दुनियां में रहते हैं , जिन्हे कहते हैं हम ‘वेटलैंडस।’

    #एपिक चैनल #विश्व आर्द्रभूमि दिवस

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading