Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आर्यन खान मामले पर शोर-शराबा और राजनीति क्यों ?

    ShagunBy ShagunOctober 27, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 556

    जी के चक्रवर्ती

    आजकल चारो तरफ बस एक ही नाम है ‘खान’ आर्यन खान ! यह एक आश्चर्य की बात है कि हमारे देश मे ड्रग्स का मामला कोई पहली बार सामने नही आया है बल्कि इससे पहले सुशांत केस में भी रिया चक्रबर्ती पर भी ड्रग्स को लेकर बहुत से आरोप-प्रत्यारोप लगाये गये थे, ठीक इसी तरह आज आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स मामले की जांच को लेकर इस समय बहुत जोरो से राजनीति घटना चक्र घूम रही है, रोज नए -नए खुलासे और नित-नए -नए आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला परवान चढ़ने लगा हैं। जिसे देखते हुए जांच की दशा-दिशा का अभी से अनुमान लगाना बहुत कठिन है। चूंकि मामला फिल्म स्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर लोगों का कुछ विशेष ध्यान केंद्रित होना स्वाभाविक है।

    आपको शायद याद होगा कि अभी हाल ही में 19 सितम्बर 2021 को गुजरात के कच्छ में मुंद्रा बंदरगाह पर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ हेरोइन पकड़ी गई, जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 9000 हजार करोड़ रुपये आंका गया था। जिसे देश के गुजरात प्रदेश के कच्छ में स्थित मुंद्रा बंदरगाह जो भुज से लगभग 53 किलोमीटर दूर पर स्थित है। प्राचीन समय में भारत के इस बंदरगाह को मसालों और नमक के व्यापार के एक सबसे बड़े केंद्र के रूप में जाना पहचाना जाता था। इस पोर्ट पर दुनिया के अन्य देश से अनेको तरह की वस्तुओं का आयात-निर्यात आज भी किया जाता है जिसके कारण यह एक सेंटर के रूप में विकसित हुआ।

    इस मुंद्रा पोर्ट की संचालन की जिम्मेदारी इस वक़्त अडानी समूह की कंम्पनी की है। रोज की भांति कस्टम विभाग की टीमें अवैध सामान के लाने-ले जाने को लेकर चौकसी करती रही है। यहां पर रुके एक जहाज में लदे हेरोइन पर जब इस टीम की नजर पड़ी तो उसे धर दबोचा गया। इस जहाज पर लदे हीरोइन की कीमत लगभग 9 हजार करोड़ रुपये आंकी गई और यह हेरोइन को अफगानिस्तान से आयात कर मंगवाया गया था। इसी दौरान, उसे बंदरगाह पर सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ लिया।

    इस मामले में हीरोइन पकड़े जाने पर कुछ हलचल अवश्य हुई, लेकिन बहुत ही जल्दी वह शोर-शराब दब सा गया और मीडिया में इसको लेकर शोर सुनाई देने भी बन्द हो गया। अब यहां यह प्रश्न उठता है कि जब 9 हजार करोड़ रुपये की इतनी भारी रकम राशि की हीरोइन पकड़े जाने वाली घटना पर इतनी राजनीति और हो-हल्ला नही हुई तो आर्यन खान मामले को लेकर इतना शोर-शराबा और राजनीति क्यों ?

    वैसे मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले की जांच को लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है, उसे देखते हुए जांच की दशा-दिशा का अनुमान लगाना बहुत कठिन है। चूंकि मामला फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा है, इसलिए इस मामले पर कुछ ज्यादा ही ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसके कारण इस बात की अनदेखी की जाने लगी है कि आर्यन खान के अतिरिक्त अन्य युवा भी इस मामले में जमानत पर रिहा होने का इंतजार कर रहे हैं। जब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती तब तक आर्यन खान और उनके साथियों पर लगे आरोपों के बारे में किसी के लिए भी कुछ कहना कठिन है। क्या आर्यन खान शाहरुख खान के पुत्र नहीं होते तो क्या होता? आप इस बात पर सहज ही अनुमान लगा सकतें है। फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीती जमकर जारी है।

    Shagun

    Keep Reading

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    July 6, 2026
    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    July 6, 2026

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    July 6, 2026
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading