- d2h ग्राहकों के लिये एंड्रॉइड आधारित टॉप बॉक्स और ‘एलेक्सा बिल्ट इन’ किट के साथ
- सेट टॉप बॉक्स को एलेक्सा इनेबल कनेक्टेड एसटीबी में कर सकता है तब्दील
अपने ग्राहकों को टीवी देखने का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के ब्रांड, d2h ने आज ‘कनेक्टेड डिवाइसेस’ की एक नई रेंज लॉन्च की है। यह एक इंटरनेट इनेबल्ड एंड्रॉइड आधारित एचडी सेट टॉप बॉक्स और ‘एलेक्सा बिल्ट-इन’ के साथ वॉइस इनेबल्ड स्टिक है। इन दोनों लॉन्च के साथ डीटीएच इंडस्ट्री में यह भविष्य में टेक्नोलॉजी इनोवेटर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बनायेगा।
‘d2h स्ट्रीम’ गूगल के नये एंड्रॉइड टीवी 9.0 ओएस पर एक इंटरनेट इनेबल्ड एंड्रॉइड आधारित सेट टॉप बॉक्स है और नये सब्सक्राइबर के लिये, 3,999 रुपये की कीमत पर और मौजूदा ग्राहकों के लिये 2,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। लाइव टीवी चैनलों के अलावा, यह गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस करने की सुविधा देता है, जिससे ग्राहक ओटीटी प्लेटफॉर्स से कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें स्ट्रीम कर सकते हैं। ‘d2h स्ट्रीम’ सभी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे वॉचो, अमेज़न प्राइम वीडियो, जी5, वूट, ऑल्ट बालाजी, यूट्यूब और कई अन्य को सपोर्ट करेगा। एंड्रॉइड आधारित सेट टॉप बॉक्स किसी भी टेलीविजन के साथ काम करता है।
‘d2h स्ट्रीम’ एचडी टॉप बॉक्स बिल्ट-इन गूगल अस्सिटेंट, क्रोमकास्ट और बेहतरीन डॉल्बी ऑडियो, के साथ आता है। यह ग्राहकों को उनके लिविंग रूम की सुविधा में अत्याधुनिक, सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। दर्शक किसी भी टीवी स्क्रीन से किसी भी डिवाइस पर कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं, वह भी बिना किसी लैग के हजारों एप्प को डाउनलोड किये बिना। साथ ही वह अपने टीवी सेट पर सीधे बिना किसी गेमिंग कन्सोल के गेम खेल सकते हैं। बिना रुकावट के अनुभव के साथ, ‘d2h स्ट्रीम’ यूजर्स एलेक्सा बिल्ट इन रिमोट का इस्तेमाल करते हुए, केवल वॉइस कमांड के जरिये डिवाइस को चला सकते हैं और कंट्रोल कर सकते हैं।
‘d2h मैजिक (वॉइस इनेबल्ड)’ – यह वॉइस इनेबल किट डोंगल तथा रिमोट के साथ आता है, पावर्ड बाय अमेज़न एलेक्सा। 1, 199 रुपये की कीमत पर और चुनिंदा d2h सब्सक्राइबर के लिये उपलब्ध है। यह किट यूजर्स को मशहूर ओटीटी एप्स एक्सेस करने की सुविधा देता है और मौजूदा सेट टॉप बॉक्स के माध्यम से हजारों एलेक्सा स्किल्स को भी एक्सेस कर सकते हैं।







