Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मातृशक्ति सम्मेलन में मंत्री ने किया 15 हजार महिलाओं का सम्मान

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 81

    कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का हुजुम, महिला ग्राम प्रधान, महिला खिलाड़ी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रहीं शामिल

    लखनऊ, 19 दिसम्बर। मैं भी एक नारी हूं, इस कारण हर नारी का दर्द समझती हूं। यही कारण है कि हर एक माता, बहन व बेटी से मिलकर उनका दुख दर्द बांटती हूं। मेरा सपना है कि हर नारी स्वावलंबी बने। अपने पैरों पर खड़े हो। इसका हर संभव कोशिश करती हूं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नारी की पीड़ा को समझते हैं। ये बातें प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्वाती सिंह ने कही।

    वे अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस आयोजन में सुबह से ही महिलाओं का रेला लगा रहा। इसमें 15 हजार महिलाओं को साड़ी, सेनेटरी पैड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दौरान स्वयं सहायता समूह, महिला प्रधान, महिला खिलाड़ी सहित अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुकीं महिलाएं शामिल रहीं।

    भावनाओं से जोड़ने का किया प्रयास

    स्वाती सिंह ने इस मौके पर ने महिलाओं को भावनाओं से खूब जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैं एक परिवार की माता, बहन व बेटियों से मिलना चाहती थी। यह कोई कार्यक्रम नहीं है, यह सिर्फ मिलन का तरीका है। इसी बहाने आपसे संवाद कर रही हूं। ये मेरा सपना है कि एक-एक मातृशक्ति को को ऐसा बना दिया जाय कि वह न्यूनतम आय कर सके। यह सपना हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ने जो भी योजनाएं लाये, वह उसमें मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए था। आज आप सुरक्षित हैं, क्योंकि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

    सरोजनीनगर में पहली बार किसी पार्टी ने महिला को दिया टिकट

    उन्होंने कहा कि वह समय था, जब बेटियों के जन्म पर लोग दुखी हो जाते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुमंगला योजना लाकर उस दर्द को दूर कर दिया। आज जितनी योजनाएं चल रही हैं, वह आपको सशक्त बनाने के लिए चल रही हैं। उन्होंने कहा कि ये आपकी शक्ति थी कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी। सरोजनीनगर में किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था लेकिन भाजपा ने पहली बार यहां टिकट दिया और आपने जीता दिया। हमने भी पूरी कोशिश की कि आपके साथ हाथ मिलाकर लगातार चलूं।

    माँ-बेटी की तरह खड़ी रहुंगी आपके साथ

    उन्होंने कहा कि आप मातृशक्ति के कारण ही मैं यहां खड़ी हूं। बिना संगठन के कोई व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकता। मैं विश्वास दिलाना चाहती हूं कि एक बेटी जैसे अपने मां के लिए खड़ी रहती है। वैसे ही मैं हमेशा आपके सामने खड़ी रहुंगी। आप आशीर्वाद दीजिए कि मैं आपके साथ हमेशा खड़ी रहूं। यदि भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा तो आपको आत्मनिर्भर बनाना होगा। आप सब ही इसके आधार है। एक-एक कतरा आपके नाम कर दूंगी। हर सुख-दुख में खड़ी रहुंगी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी मानते हैं कि इस देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम मातृशक्ति ही करेंगी।

    नाबार्ड के महाप्रबंधक ने कहा विधायक की पहल पर ही महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड बनवाने व बिक्री की व्यवस्था की

    टाटा ट्रस्ट की ओर से सीता सिंह ने माहवारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टाटा ट्रस्ट सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को माहवारी में स्वच्छता के प्रति को जागरूक कर रहा है। बैंक आफ बड़ौदा के प्रतिनिधि ने बैंक द्वारा किये जा रहे प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक दुष्यंत सिंह चौहान ने कहा कि बहुत कम प्रतिनिधि होते हैं, जो अन्य संस्थाओं से संपर्क कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए जानना और उनके माध्यम से कार्य कराने के लिए उतावले रहते हैं। स्वाती सिंह ने खुद संपर्क कर हमसे अपने क्षेत्र कार्य करने का आग्रह किया। इसी कारण नाबार्ड ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सेनेटरी पैड महिलाओं से बनवाने व उसकी बिक्री की व्यवस्था की गयी। विजय बहादुर सिंह ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में विख्यात गायक दीपक, रागिनी व पारूल ने अपने-अपने गीत से समां बांधा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    प्रदेश के विकास के लिए बिहार के उद्यमियों को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार : मंत्री

    स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

    पदोन्नति में 10 नंबर बढोतरी पर सवाल: समिति ने कहा सबसे ज्यादा नुकसान दलित व पिछडे वर्ग के अभियंताओं का होगा

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    587049
    Visit Today : 324
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 10480
    Total Hits : 11232944
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    October 4, 2023

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading