Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी: अजय कुमार लल्लू

    ShagunBy ShagunJuly 28, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 482

    युवा कांग्रेस के पूर्वी एवं पश्चिमी उप्र के नवनियुक्त अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

    लखनऊ, 28 जुलाई 2020: उप्र युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पूर्वी उप्र के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय एवं पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दोनों युवा अध्यक्षो को बधाई दी एवं मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में युवा कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आवाहन किया।

    उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है। हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण और जघन्य अपराधों से प्रदेश का आम जनमानस थर्रा उठा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे बयानबाजी और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हुए हैं। अपराधी योगी सरकार में निष्कंटक सरकार के समानान्तर खुद की सत्ता स्थापित कर चुके हैं।

    कार्यक्रम में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्था, लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, लोगों की छिन रहीं नौकरियां सरकार की बड़ी असफलता है। सरकार इन मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक चिन्तन और समाधान पर कार्य करने के बजाए झूठे आश्वासनों, आंकड़ों और आडम्बरों के सहारे जनता को भ्रमित करने का खेल, खेल रही है जो कि जनता के साथ विश्वासघात है।

    इस मौके पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का उन पर भरोसा व्यक्त किये जाने पर आभार प्रकट किया।

    युवा कांग्रेस के अध्यक्षों ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं से सकारात्मक संवाद स्थापित करेगी और उन्हें युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलायेगी। मौजूदा सरकार की युवा विरोधी नीतियों को युवाओं तक पहुंचायेगी। उन्होने कहा कि उप्र में व्याप्त जंगलराज और गुण्डाराज तथा भ्रष्ट शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार संघर्ष करेगी।

    इस मौके पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी हेमन्त ओगले एवं सुश्री तनु यादव, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राहुल राय, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अभिनव तिवारी, सहित कई युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading