23वां युवा महोत्सव प्री-राउण्ड छठा दिन
बच्चों व युवाओं ने फिल्मी व रिमिक्स गीतों पर नृत्य के दिखाए जौहर
लखनऊ, 24 जनवरी। किसी भी संस्कृति में रहने के लिए किस तरह के परिधान धारण करने चाहिए, फैशन और फूहड़ता से तात्पर्य क्या है एवं भारतीय संस्कृतिक के तहत पहनी जानी वाली साड़ी व माथे पर लगाई जाने वाली बिन्दी को क्या फैशन का अंग माना जा सकता है… यह ऐसे कुछ सवाल थे, जो आज लखनऊ महोत्सव के अंर्तगत तुलसी शोध संस्थान रामलीला ग्राउण्ड ऐशबाग में चल रहे 23वें युवा महोत्सव के प्री-राउण्ड के आज छठे दिन आयोजित ’हमारी संस्कृति हमारे संस्कार हमारी धरोहर’ विषयक माॅडलिंग प्रतियोगिता के दौरान माॅडलों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने, इसके अलावा आज आयोजित सिंगिंग कैरोके और इन्सट्रूमेन्टल प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने गायन व वादन के हुनर दिखाये।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ कल्पना वर्मा की गाई सरस्वती वंदना से हुआ। विनोद कुमार श्रीवास्तव और राखी अग्रवाल निर्णायक मण्डल की उपस्थिति में आयोजित हुई कैरोके सिंगिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने देखा हजारों मे, धु्रव श्रीवास्तव ने कुन फाया, अनमोल दीप कुमार ने इश्क बुलाना, अदिति ने सुन मेरे हमसफर, रोली कुशवाहा ने मिले हो तुम, और नित्या मिश्रा ने मेरे रश्के कमर गीत को सुनाका अपनी न केवल लोगों को मंत्र मुग्ध किया अपितु अपनी गायन प्रतिभा से अवगत भी कराया।
इस प्रतियोगिता में इन्सट्रूमेन्टल में कुशल मखीजा और जयकीरत सिंह ने तबले पर ताल-त्रि ताल को बजाकर अपनी वादन क्षमता दर्शायी वहीं दूसरी ओर निशांत पाण्डेय ने कैसियो पर सुन मेरे, आकर्ष कुमार ने गिटार पर चुरा लिया हे, नवनीत श्रीवास्तव ने गिटार पर मेरे सपनों की रानी गीत की धुन को बजाकर श्रोताओं का दिल जीता किया।
इसी प्रकार आज हुई ’हमारी संस्कृति हमारे संस्कार हमारी धरोहर’ विषयक माॅडलिंग प्रतियोगिता में ईशान श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, पूर्वी श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रंगोली सोनवाल, प्रिया सिंह, सत्यम द्विवेदी, सूरज सिंह, शालिनी शुक्ला, अभिज्ञान, श्रीश, प्रज्ञा, मुस्कान, प्रेरणा कश्यप, पूजा शुक्ला सहित तमाम प्रतिभागियों ने साड़ी, सूट, लंहगा, अचकन, कोट-पैण्ट जैसे परिधानों में विभिन्न संस्कृतियों की मोहक छटा बिखेरी। माॅडलिंग के निर्णायक थीं श्रद्धा सक्सेना व आनन्द शर्मा। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव और अली वासिया ने किया। मयंक रंजन ने बताया कि 25 जनवरी को सिंगिंग कैरोके, इन्सट्रूमेन्टल के अलावा फोक डांस प्रतियोगिता प्रातः11 बजे से होगी।






