Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    विधानसभा में पत्रकारों के हाथों से भोजन की थालियां छिनवा ली, मार्शलों ने सभी पत्रकारों को कैंटीन से बाहर खदेड़ा

    By July 21, 2017Updated:July 21, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728

    लखनऊ : विधानसभा में कुछ मंत्रियों के इशारे पर पत्रकारों के साथ इस दशक का सबसे बुरा बर्ताव हुआ। विधानसभा में पत्रकारों के हाथों से भोजन की थालियां छिनवा ली गई और आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। पत्रकारों के हाथ पकड़कर उद्दंडता पूर्वक विधानसभा रक्षकों व मार्शलों ने हाथ से थाली छिनकर सभी पत्रकारों को कैंटीन से बाहर खदेड़ दिया।

     

     

     

     

    धक्के मारकर कैंटीन से बाहर खदेड़ा गया पत्रकारों को 

    पत्रकारों के साथ इस तरह का बर्ताव करते हुए नियम कानून का हवाला देते हुए धक्के मार-मारकर कैंटीन से बाहर खदेड़ा गया और जमकर अभद्रता की गई, जिसको लेकर एक तरफ तो पत्रकारों में काफी रोष है तो वहीं दूसरी तरफ वहां मैजूद अधिकारी पत्रकारों की इस दूर्दशा पर हंसते रहे। नाराज़ पत्रकारों ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का घेराव किया। बताया जाता है कि इधर कई दिनों से विधानसभा की हो रही रिपोर्टिंग से अफसर और मार्शल नाराज थे। फिलहाल मामला विधानसभा अध्य्क्ष तक पहुंच चुका है।

    पत्रकारों ने भोजन करने से किया इंकार 

    यूपी वास्तव में इन दिनों उत्तम प्रदेश बन रहा है, ये उत्तम प्रदेश कैसे बन रहा है आज और कल की दो घटनाओं से समझा जा सकता है, ये दोनों घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़ी हुई है….पहली घटना आज विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान घटी..दशकों से सत्र के दौरान ये व्यवस्था रही है कि जब भी विभागीय बजट पेश होते है सदन के सदस्यों व पत्रकार को सरकार की ओर से भोजन की व्यवस्था होती है…लेकिन आज बजट के बाद जब कैंटीन में पत्रकार भोजन के लिये गये तो विधानसभा के मार्शलों ने उन्हें खाना खाने से रोका…चूँकि खाने पर रोक की कोई पूर्व सूचना नही थी। इसलिये कई पत्रकारों ने प्लेटे उठा ली थी। उनसे प्लेटें तक छीन ली गई..हलांकि बाद में घटना की जानकारी होने पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना  आये उन्होंने खेद प्रकट किया। लेकिन इस घटना से अपमानित सभी पत्रकारों ने भोजन करने से इंकार कर दिया।

    सोशल मीडिया पर पत्रकार व पत्रकार संगठन कर रहे विरोध

    तुम्हें पत्रकारिता की कसम !
    पत्रकार संगठनो !!! ऐलान करो..आह्वान करो.. अपील करो.. अहद करो :-
    कवरेज के दौरान पत्रकार फ्री के पत्तल नही चाटें
    जो खाने पर टूटें, उन्हे पत्रकार ना माना जाये

    पठनीय सामग्री जरूर लें। गिफ्ट, बैग, फाइल, फोल्डर या कोई भी डग्गा ना लें
    डग्गा बटोरने और खाने-पीने वाले कथित पत्रकारो को चिन्हित करो।
    इनका बहिष्कार करो। इन्हे फर्जी साबित करो
    इससे लालची/फर्जी/डग्गामार कथित पत्रकारो की भीड़ भी छट जायेगी।

    कार्यक्रमो, प्रेस मीट, प्रेस वार्ताओ के सरकारो गैर सरकारी आयोजको को पत्र लिखें। जो खाने-पीने या गिफ्ट का इन्तजाम करेगा, सम्पूर्ण मीडिया कर्मी उसका बहिष्कार करेंगे।

    पत्रकार संगठनो, वरिष्ठ पत्रकारों, जिम्मेदार और सक्रिय पत्रकारों, विधानसभा सत्र के दौरान तुम्हारी बिरादरी के लोगो के हाथो से खाने की प्लेट छीन ली गयीं। इससे ज्यादा अपमान क्या होगा! गलती सरकारी तंत्र की ही नहीं आपकी बिरादरी के बेगैरत लोगों की भी है। प्रायश्चित करने का एक ही तरीका है।

    विभिन्न पत्रकार संगठनो ऐलान करो- विधानसभा मे प्लेट छीनने की घटना के बाद कोई भी पत्रकार कवरेज के दौरान कुछ-खायेगा नही। किसी प्रेस कांफ्रेंस या कही भी कवरेज के लिये आये पत्रकार ना सूक्ष्म जलपान ना विशाल जलपान, ना रात्रिभोज ना दोपहर भोज, कुछ भी नही करेगे।

    कोई गिफ्ट, फाइल, बैग, किसी किस्म के डग्गे या खाने-पीने की परम्परा खत्म हो। इसे असंवैधानिक माना जाये। इसे पत्रकारिता के उसूल के खिलाफ माना जाये। इसे रिश्वत माना जाये।
    पत्रकार संगठोनो यदि तुम ये अहद नही करोगे। ये अपील और आह्वान नही करोगे, तो तुम्हे पत्रकारिता और पत्रकारों के इस अशोभनीय अपराध का जिम्मेदार माना जायेगा। गिफ्ट और खाने-पीने को लेकर पत्रकारिता की धूमिल होती छवि का गुनाहगार माना जायेगा। ये तुम्हाया फर्ज भी है और जिम्मेदारी भी।
    -नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading