नयी दिल्ली, वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने अपनी भारतीय इकाई में 1,680 करोड रपये का और निवेश किया है। कंपनी यहां तेजी से बढ रहे ई-वाणिज्य बाजार में अपना परिचालन मजबूत करना चाहती है।
यह कोष भारतीय बाजार में अमेजन की 5 अरब डालर की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे ई-वाणिज्य कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी जो स्थानीय प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ कडी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है।
कारपोरेट कार्य मंत्रालय को दी सूचना के अनुसार अमेजन सेलर सर्विसेज :अमेजन इंडिया: ने पिछले महीने कोष प्राप्त किया।
अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिये दिये जवाब में कहा, ‘ ‘हम दीर्घकालीन नजरिये के साथ भारत में इंटरनेट के जरिये कारोबार को आगे बढाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं… और पूरी व्यवस्था के विकास के लिये जरूरी प्रौद्योगिकी तथा ढांचागत सुविधा में निवेश किया जाएगा। ‘ ‘
पिछले वर्ष जून में अमेरिकी कंपनी ने भारत में तीन अरब डालर के निवेश की बात कही थी। यह पूर्व में कंपनी की दो अरब डालर निवेश की घोषणा के अलावा है।
Keep Reading
Add A Comment







