Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    चहल की हैट्रिक से रोमांचक मुक़ाबले में राजस्थान को मिली जीत

    ShagunBy ShagunApril 19, 2022 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 804

    राजस्थान रॉयल्स ने 217 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को पराजित कर दिया। मैच के आख़िरी ओवर में अपना पहला मैच खेल रहे ओबेद मकॉए ने उमेश यादव को बोल्ड कर के टीम को जीत दिलाई।
    टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफ़ी बढ़िया रही। उनके सलामी बल्लेबाज़ जॉस बटलर ने इस सीज़न में अपना दूसरा और पूरे आईपीएल करियर में तीसरा शतक लगाया। उन्होंने सुनील नारायण की गेंदबाज़ी को काफ़ी बुद्धिमता के साथ खेला और बाक़ी के गेंदबाज़ों को आड़े हाथों लिया। बटलर ने 61 गेंदों में ताबड़तोड़ 101 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने आईपीएल 2022 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

    केकेआर ने आज बदलाव करते हुए नारायण को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर भेजा था लेकिन उनका यह क़दम बिल्कुल कारगर नहीं रहा। नारायण पहले ही ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस विकेट के बाद श्रेयस अय्यर और ऐरन फ़िंच के बीच एक शानदार साझेदारी हुई। फ़िंच ने उस साझेदारी में 28 गेंद खेलकर 58 रन बनाए और दोनों बल्लेबाज़ों ने अपनी टीम को मात्र 8.5 ओवर में 107 रनों तक पहुंचा दिया।

    इस साझेदारी के बाद केकेआर काफ़ी मज़बूत स्थिति में दिख रही थी। हालांकि फ़िंच का विकेट गिरने के बाद राजस्थान के स्पिनरों ने गज़ब तरीक़े से वापसी की। युज़वेंद्र चहल ने तो अपने स्पेल के आख़िरी ओवर में चार विकेट झटके जिसमें श्रेयस, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस का विकेट शामिल था। चहल के इस ओवर के बाद केकेआर को 18 गेंदों में 38 रनों की आवश्यकता थी।

    इसके बाद केकेआर के पास खोने के लिए कुछ नहीं था और नए बल्लेबाज़ उमेश यादव ने यहां से एक बार फिर पलटवार करने का प्रयास किया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 20 रन बटोरे लेकिन उसके अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार ओवर किया और अंतिम ओवर में मकॉए के लिए 13 रन छोड़ दिए। उसके बाद मकॉए ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए चार गेंदों में दो विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी।

    Shagun

    Keep Reading

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    April 24, 2026
    Public Outrage on the Streets of Nepal; Democracy at Risk.

    नेपाल में सड़कों पर जनाक्रोश, खतरे में लोकतंत्र

    April 24, 2026
    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    April 24, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    April 24, 2026
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading