फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आनेवाली है, यह तो तय हो गया था. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. लेकिन फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हो पाया था और फैंस के मन में भी फिल्म के नाम को लेकर सवाल घूम रहे थे. लेकिन अब फिल्म का टाइटल फाइनल कर लिया गया है जिसकी जानकारी शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है. फिल्म का नाम होगा ‘जब हैरी मेट सैजल’. फिल्म के साथ-साथ फिल्म के दो पोस्टर भी साझा किये गये हैं!
Add A Comment






