Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    दारोगा भर्ती प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2017 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 908

    लखनउ, 23 अगस्त : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने पिछले महीने होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक की आनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
    एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि दारोगा भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पिछली सात जुलाई से 31 जुलाई के बीच 97 परीक्षा केन्द्रों पर दारोगा के पदों के लिये आनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये मुम्बई की कम्पनी एनएसईआईटी को ठेका दिया गया था।
    यश ने बताया कि 24 जुलाई को परीक्षा के दौरान एसटीएफ को व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से 21 और 24 जुलाई का पर्चा लीक होने और ऐसा करने वाले गिरोह द्वारा अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र के बदले 10-10 लाख रपये वसूले जाने की सूचना मिली थी।
    उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा कि पर्चा लीक करने वाले गिरोह के सदस्य अलीगढ, मथुरा, आगरा तथा इलाहाबाद के अतिरिक्त हरियाणा के पलवल जिले में भी सक्रिय हैं। एसटीएफ ने इस गिरोह के सात सदस्यों को चिन्हित किया गया, जिनको कल साइबर क्राइम थाना लखनउ में पूछताछ के लिये बुलाया गया। उनके द्वारा पेपर लीक किये जाने की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।
    पकडे गये अभियुक्तों में गौरव आनन्द, बलराम, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, गौरव खत्री तथा राकेश कुमार शामिल हैं।
    यश ने बताया कि छानबीन के दौरान यह बात भी प्रकाश में आयी है कि परीक्षा आयोजित कराने वाली कम्पनी द्वारा सूचना सुरक्षा नीति के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और परीक्षा में आनलाइन सुरक्षा के मूलभूत सिद्धान्तों की अनदेखी भी की गयी है।
    पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह के सरगना का नाम सौरभ जाखड है जो इस समय हत्या के एक मामले में पलवल जिला जेल में बंद है।

    Shagun

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading