Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    बालासाहेब का चेला हूं, गोली मार दो पर झुकूंगा नहीं

    ShagunBy ShagunApril 5, 2022 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550

    मुंबई 05 अप्रैल 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईडी की ओर से अपना फ्लैट और प्लॉट कुर्क करने को लेकर कहा कि भले मुझे ही गोली मार दी जाए या फिर जेल भेज दिया जाए, मैं चुप नहीं बैठूंगा। राउत ने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं और झुक नहीं सकता। राउत ने कहा, ‘प्रॉपर्टी का मतलब आखिर क्या होता है। क्या मैं मेहुल चोकसी हूं, नीरव मोदी हूं या फिर विजय माल्या हूं। मैं अंबानी या अडानी भी नहीं हूं। मैं जिस घर में रहता हूं, वह छोटा सा है। मेरा जो पैतृक स्थान अलीबाग है, वहां एक एकड़ जमीन भी नहीं है। जो भी हमने लिया है, वह मेहनत की कमाई से खरीद है, जो 2009 में ली गई थी।’

    राउत ने ईडी की कार्रवाई को बदले का एक्शन बताया। उन्होंने कहा, ‘यह जो कुछ भी हो रहा है, वह बदले की कार्रवाई से हो रहा है। मुझे पहले ही धमकियां मिल रही थीं कि यदि आप महाराष्ट्र की सरकार गिराने में सहयोग नहीं करते हैं, तब फिर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई होगी।’ बेहद तल्ख अंदाज में दिख रहे शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे हमें गोली मार दो। प्रॉपर्टी जब्त कर लो या फिर जेल भेज दो। राउत बालासाहेब ठाकरे का चेला है, चुप नहीं बैठेगा और आप लोगों की पोल खोलता रहेगा। दो सालों से कार्रवाई चल रही है, लेकिन मैं चुप नहीं बैठा। अब जिसे फुदकना है, फुदकता रहे, नाचता रहे। आने वाले दिनों में पता चल जाएगा कि आखिर सच क्या है।’

    गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके फ्लैट और प्लॉट कुर्क कर लिए। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर व मुंबई में एक-एक फ्लैट को कुर्क किया। कहा जा रहा है कि संजय राउत की जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसकी कुल कीमत 11 करोड़ रुपये के करीब है।

    बालासाहेब शिवसेना नेता संजय राउत
    Shagun

    Keep Reading

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    Delhi-Meerut travel now feels like an airplane! PM Modi to fully inaugurate the 'Namo Bharat' RRTS on February 22nd

    दिल्ली-मेरठ का सफर अब हवाई जहाज जैसा! PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे ‘नमो भारत’ RRTS का पूरा उद्घाटन

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading