मुंबई, 27 जनवरी सुपरस्टार शाहरख खान ने हाल ही में एक टॉक शो में खुद को बढते हुए उम्र का अभिनेता कहा था लेकिन अभिनेता ने अब यह साफ किया है कि अभिनय को अलविदा कहने की उनकी कोई योजना नहीं है।
अभिनेता स्टार दर्शकों को अपने परिवार जैसा मानते हैं। अभिनेता ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि वह पूरी जिंदगी अभिनय कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘ ‘मैं मानता हूं कि काम आपके जीवन का हिस्सा हो जाता है। मैं नहीं सोचता हूं कि मैं कभी अभिनय को अलविदा कहूंगा। ‘ ‘
अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘ ‘क्या मैं आंखे बंद करके यह मानता हूं कि मैं जिंदगी भर अभिनय कर सकता हूं। नहीं, मैं आंखें खोलकर यह विश्वास करता हूं कि मैं पूरी जिंदगी अभिनय कर सकता हूं। हो सकता है कि मैं खराब अभिनेता बनूंगा या ऐसे ही समाप्त हो जाउंगा लेकिन अभिनय को अलविदा कहने का ख्याल मेरे मन में कभी नहीं आया। ‘ ‘
खान की आलोचना विभिन्न तरह की फिल्में नहीं करने के लिए होती है लेकिन अभिनेता का कहना है कि हर फिल्म के साथ वह एक परिपक्व इंसान बन रहे हैं।
बॉलीवुड में 25 साल गुजारने के बारे में अभिनेता ने कहा कि उनके बच्चे उनसे पूछते हैं, ‘ ‘क्या आप फिल्मों में अभिनय करने से बोर नहीं होते हैं। ‘ ‘
अभिनेता का कहना है कि वह अभिनय से बोर नहीं होते हैं।






