Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    शाकिब और महमुदुल्लाह के शतक से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया

    By June 10, 2017 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 951

    कार्डिफ : शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह के बेजोड़ शतक की बदौलत बांग्लादेश ने चैंपियंस ट्राफी के तहत खेले गये ग्रुप ए के एक लीग मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. एक समय जीत के लक्ष्य 266 रनों का पीछा करते बांग्लादेश की हालत काफी पतली थी. बांग्लादेश के शुरू के चार विकेट मात्र 33 रन पर गिर गये थे. इसके बाद महमुदुल्लाह और शाकिब ने पांचवें विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को हार के कगार से उबारते हुए जीत दिला दी. शाकिब ने 114 रनों की पारी के दौरान 115 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का जड़े. महमुदुल्लाह ने 102 रन की नाबाद पारी के दौरान 107 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के उड़ाये. इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

    इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी ने बांग्लादेश के शुरू के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उस समय बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर मात्र 12 रन था. एडम मिल्न ने एक विकेट झटका. बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज तमीम इकबाल बिना खाता खोले ही पवोलियन लौटे. तमीम को साउदी ने एलबीडब्ल्यू किया. सब्बीर रहमान आठ रन बनाकर रोंची के हाथों कैच आउट हुए. सौम्य सरकार सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए. मुशफीकुर रहमान 14 रन बनाकर मिल्न की गेंद पर आउट हुए.

    इससे पहले न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे शुरू होना था, लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण इसमें देरी हुई. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर की बल्लेबाजी में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 63 रन रॉस टेलर ने बनाये. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 57 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से मोश्दीक हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे. मोश्दीक ने तीन ओवर की गेंदबाजी मेें मात्र तेरह रन देकर तीन बल्लेबाजोें को पवेलियन का रास्ता दिखाया. तस्कीन अहमद ने 43 रन देकर दो तथा मुस्तफीर रहमान और रूबेल हुसैन ने क्रमश: 52 और 60 रन देकर एक-एक विकेट झटके. न्यूजीलैंड की ओर से उद्घाटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल और ल्यूक रोंची ने क्रमश: 33 और 16 रनों की पारी खेली. गुप्तिल को रूबेल ने पगबाधा आउट किया. रोंची मुस्तिफिजुर के हाथों तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हुए.

    न्यूजीलैंड की आेर से नील ब्रूम ने 36 रन बनाये. ब्रूम को माेस्दीक हुसैन ने आउट किया. छठे विकेट के रूप में कोरी एंडरसन आउट हुए. एंडरसन बैगैर खाता खोले आउट हुए. सातवां विकेट जेम्स नीशाम के रूप में गिरा. उन्हें भी माेस्दीक ने ही आउट किया. आठवें विकेट के रूप में एडम मील आउट हुए. मील केवल आठ रन ही बना सके.न्यूजीलैंड का चौथा विकेट रॉस टेलर के रूप में गिरा.

    टेलर ने 82 गेंदों का सामना किया और छह चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. टेलर को तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर मुस्तिफिजुर के हाथों कैच कराया. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्यसन 69 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 57 रन बनाकर तीसरे खिलाड़ी के रूप में रनआउट हुए. चैंपियंस ट्रॉफी में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना जरूरी था.

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading