Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    13 साल के ऑस्टिन ने दिखाई ‘सुपरह्यूमन’ बहादुरी: 4 घंटे, 4 किमी तैरकर माँ-भाई-बहन को बचाया!

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    13 साल के ऑस्टिन ने दिखाई 'सुपरह्यूमन' बहादुरी: 4 घंटे, 4 किमी तैरकर माँ-भाई-बहन को बचाया!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 334

    हौसले को सलाम : खतरनाक लहरों और ठंडे पानी में जीवन जंग; कयाक से बहकर फंसे परिवार को बचाने के लिए किनारे पहुंचा, फिर दौड़कर की मदद की कॉल, पूरी दुनिया में छाए चर्चे

    वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया: मात्र 13 साल के ऑस्टिन ऐपलबी ने परिवार को मौत के मुंह से खींचकर निकाला है। 30 जनवरी को क्विंडलप बीच (गेोग्राफ बे) पर छुट्टियां मनाने आए परिवार में माँ जोआन (47), भाई ब्यू (12) और बहन ग्रेस (8) वर्ष कयाक और पैडलबोर्ड पर मस्ती कर रहे थे, तभी तेज हवाओं और लहरों ने उन्हें समुद्र में बहा दिया।

    माँ जोआन ने सबसे मजबूत ऑस्टिन को मदद मांगने के लिए किनारे भेजा, लेकिन कयाक पानी भरने लगा। ऑस्टिन ने लाइफ जैकेट उतारकर लगातार 4 घंटे तक 4 किलोमीटर (2.5 मील) खतरनाक, ठंडे और शार्क वाले पानी में तैरकर किनारे पहुंचा। थककर गिर पड़े, लेकिन फिर 2 किमी दौड़कर फोन से इमरजेंसी सर्विस को कॉल की जिसमे उसने बताया कि मदद के लिए “हेलिकॉप्टर, प्लेन, बोट चाहिए, मेरा परिवार समुद्र में फंसा है!”

    13-year-old Austin showed 'superhuman' bravery: He swam for 4 hours and 4 kilometers to save his mother, brother, and sister!
    13 साल के ऑस्टिन ने दिखाई ‘सुपरह्यूमन’ बहादुरी: 4 घंटे, 4 किमी तैरकर माँ-भाई-बहन को बचाया!

    इसके बाद उसकी कॉल पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला वाटर पुलिस, हेलिकॉप्टर और वॉलंटियर्स ने करीब 8:30 बजे माँ-भाई-बहन को 14 किमी दूर पैडलबोर्ड से चिपके मिलाया। वे 10 घंटे से ज्यादा पानी में ड्रिफ्ट कर रहे थे।

    ऑस्टिन ने BBC से कहा, “मैं हीरो नहीं हूं, बस जो करना था वो किया। बस सोचता रहा कि तैरते रहो, तैरते रहो… माँ, भाई-बहन के बारे में सोचकर हिम्मत मिली।”

    बता दें कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के 13 साल के ऑस्टिन एपलबी (Austin Appelbee) ने जो 4 किमी (लगभग 2.5 मील) की खतरनाक तैराकी की, वो उनकी बचपन से चली आ रही स्विमिंग ट्रेनिंग का कमाल साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्टिन ने 4 साल की उम्र से ही स्विमिंग लेसन्स शुरू कर दी थीं। उन्होंने विभिन्न स्ट्रोक्स जैसे फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक और सर्वाइवल बैकस्ट्रोक सीखे थे, जो ठीक वैसी ही स्किल्स हैं जो ओपन वॉटर में एनर्जी बचाने और लंबे समय तक तैरने में मदद करती हैं।

    रेस्क्यूअर्स ने इसे “सुपरह्यूमन” प्रयास बताया। माँ जोआन ने इसे “सबसे मुश्किल फैसला” कहा, लेकिन अब पूरा परिवार सुरक्षित है। ऑस्टिन की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है एक नन्हा हीरो जो परिवार के लिए जिंदगी दांव पर लगा बैठा!

    Shagun

    Keep Reading

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading