Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पुस्तकें पढ़ने से होता है दिमाग संतुलित: डा.दिनेश शर्मा

    ShagunBy ShagunOctober 1, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    18वां नेशनल बुक फेयर लखनऊ: मोतीमहल लान में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ

    लखनऊ, 1 अक्टूबर 2021: विद्वानों को अगर आंकना हो तो यह पता करो कि उनका पुस्तक प्रेम कितना है। पुस्तक पढ़ने वालों की उम्र ज्यादा होती है और उनका दिमाग संतुलित रहता है। आज इंटरनेट के युग में किताबों का महत्व और बढ़ गया है। ऐसी अनेक बातें उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने बुक फेयर का उद्घाटन करते हुए कहीं।

    बारिश की बूंदों से रूमानी हुए मौसम में 10 दिन का अठारहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान लखनऊ आज से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किया। के.टी.फाउण्डेशन व फोर्सवन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर मुफ्त प्रवेश वाले मेले में पुस्तक प्रेमियों को हर किताब पर कम से कम 10 फीसदी छूट मिल रही है। मेले के शुभारम्भ के साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी प्रारम्भ हो गया।

    आज यहां फायर थाॅट क्रियेशन की फिल्म ‘डैडीज डाटर-2’ का पोस्टर लांच समारोह कलाकारों की उपस्थिति में हुआ। साथ ही संकल्प फाण्डेशन की ओर से दर्शनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये।

    मुख्य अतिथि ने फिल्म ‘डैडीज डाटर-2’ का पोस्टर और चिरंजीवनाथ सिन्हा व रश्मि श्रीवास्तव की पुस्तक जिंदगी के रेले रे का विमोचन करने के साथ अमेरिका, इंग्लैण्ड की यात्रा करते हुए कहा कि आज बच्चों को कहानियां सुनाकर संस्कार देने वाले नाना-नानी, दादा-दादी को वृद्धाश्रम भेजा जा रहा है। वृद्धाश्रम भेजे जाने की प्रथा बंद हो जाए तो ही अच्छा है। पुस्तक मेले में शुरुआत से आने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक के तौर पर पुस्तकें उन्होने भी लिखी है मगर विषयगत। उन्होंने अपने अनुभव भी रखे।

    बिंदु जैन के संचालन में चले उद्घाटन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने पुस्तक मेले की परम्परा पर प्रकाश डाला। संरक्षक मुरलीधर आहूजा ने ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने कहा कि कोरोना काल के बाद यहां मेले की ऐसी रौनक प्रबुद्ध वर्ग के संग आम जन को भी बहुत राहत दे रही है।

    मेला निदेशक आकर्ष चंदेल और आकर्षण जैन ने स्टालों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेले में आए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जैसे अतिथियों से पे्ररित होकर घरों में पुस्तकालय स्थापित करने, बुक क्लब बनाने और खरीदकर पुस्तक पढ़ने जैसी गतिविधियां इस मेले की ही देन हैं।

    मेले के स्टालों में स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पुलिस कमिश्नरेट भी अपनी परियोजनाओं व उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में महिला हेल्पलाइन पिंक बूथ भी है और फूड जोन भी। मुख्य संरक्षक मुरली धर आहूजा ने कहा कि पुस्तक विमोचन, लेखक से मिलें, कवि सम्मेलन, मुशायरा जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

    गायन एवं नृत्य, प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग, स्लोगन लेखन, कहानी लेखन प्रतियोगिता, जादू-कठपुतली शो के साथ बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी कार्यक्रम भी होंगे। मेले में आई-क्यू, एसिलाॅर व आॅप्टीप्रेन्योर के सौजन्य से पुस्तक प्रेमियों के लिये परामर्श व सर्वेक्षण के संग आई चेकअप कैम्प दसों दिन चलेगा।

    #डैडीज डाटर-2 #बुक फेयर लखनऊ
    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading