Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    14 को लखनऊ में 24 बाल रचनाकारों को मिलेंगे साहित्य अकादेमी दिल्ली के पुरस्कार

    ShagunBy ShagunNovember 11, 2024 लखनऊ No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 895

    15 को भारतीय भाषाओं के पुरस्कृत लेखक साझा करेंगे रचनात्मक अनुभव

    लखनऊ, 11 नवंबर: साहित्य अकादेमी दिल्ली का बाल साहित्य पुरस्कार अर्पण समारोह 2024 इस बार बाल दिवस पर लखनऊ में होगा। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 14 नवम्बर को शाम पांच बजे भागीदारी भवन गोमतीनगर में मुख्य अतिथि प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित और समारोह की अध्यक्षता कर रहे अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक भारतीय भाषाओं के 24 बाल साहित्यकारों को 50 हजार की राशि और ताम्रफलक देकर पुरस्कृत करेंगे। दूसरे दिन 15 नवंबर को लेखकों के वैचारिक सत्र सुबह से हिन्दी संस्थान हजरतगंज में होंगे।

    अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल साहित्य पुरस्कार 2024 प्राप्त करने वाले लेखक रंजु हाजरिका- असमिया, दीपान्विता राय- बांग्ला, भार्जिन जेक’भा मोसाहारी- बोडो, बिशन सिंह दर्दी- डोगरी, नंदिनी सेनगुप्ता- अंग्रेज़ी, गिरा पिनाकिन भट्ट- गुजराती, देवेन्द्र कुमार- हिंदी, कृष्णमूर्ति बिलिगेरे- कन्नड़, मुजफ्फर हुसैन दिलबर- कश्मीरी, हर्षा सद्गुरु शेटये- कोंकणी, नारायणजी- मैथिली, उन्नी अम्मायंबलम्- मलयालम्, क्षेत्रिमयुम सुवदनी- मणिपुरी, भारत सासणे- मराठी, वसंत थापा- नेपाली, मानस रंजन सामल- ओड़िआ, कुलदीप सिंह दीप- पंजाबी, प्रहलाद सिंह झोरड़ा- राजस्थानी, हर्षदेव माधव- संस्कृत, दुगाई टुडु- संथाली, लाल होतचंदानी लाचार- सिंधी, युमा वासुकि- तमिल, पामिदिमुक्कला चंद्रशेखर आजाद- तेलुगु और शम्सुल इस्लाम फ़ारूक़ी- उर्दू हैं। समारोह में समापन वक्तव्य केन्द्रीय साहित्य अकादेमी की उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा देंगी, जबकि स्वागत सचिव करेंगे।

    द्वितीय दिवस 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से निराला सभागार हिन्दी संस्थान में पुरस्कृत बाल साहित्यकारों के साथ ‘लेखक सम्मिलन’ होगा। इसमें पुरस्कार विजेता अपने वक्तव्य तथा रचनात्मक लेखन के अनुभव कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में साझा करेंगे। दोपहर बाद ढाई बजे दूसरे सत्र में ‘बाल लेखन: अतीत, वर्तमान और भविष्य’ विषयक संगोष्ठी होगी। गोष्ठी में विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकार विचार व्यक्त करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading