राजस्थान में लग सकता है प्रतिबंध
मुंबई, 8 जनवरी। पद्मावत की रिलीज डेट पर कंफ्यूजन बना हुआ है। हालांकि उसकी एक डेट सामने आ रही है। बता दें कि रविवार को 26 जनवरी की डेट बताई गई थी। अब बताया जा रहा है कि यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म मेकर्स रिलीज को लेकर कोई कंफर्म डेट नहीं बता रहे हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज को लेकर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी ने साफ कहा है कि सभी आपत्तिजनक बातों को निकाले बिना राजस्थान में यह फिल्म रिलीज नहीं होगी। अगर फिल्म से आपत्तिजनक चीजों को हटा दिया गया है तो कोई दिक्कत नहीं है।
सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि पद्मावत की रिलीज पर राजस्थान रोक लगाई जा सकती है। बता दें फिल्म को लेकर हुए विरोध के बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के नाम को पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया है। अगर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होती है तो दिन दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की पैडमैन और नीरज पांडे की अय्यारी भी रिलीज होने जा रही है।







