Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

     251 रु में मोबाइल देने वाली रिंगिंग बेल से करोड़ों की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

    ShagunBy ShagunDecember 4, 2017Updated:December 4, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 770

    नई दिल्ली, 04 दिसम्बर । नोएडा पुलिस ने बहुचर्चित रिंगिंग बेल कंपनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के निदेशक और उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर रिंगिंग बेल कंपनी के 2.68 करोड़ रु हड़पने का आरोप है। आरोपी ने रिंगिंग बेल कंपनी को हर माह 5 लाख फोन बनाकर देने के लिए करीब 3.25 करोड़ रुपये लिए थे।

    समय से मोबाइल की डिलीवरी न देने के बाद मोहित गोयल को जेल जाना पड़ा था। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रिंगिंग बेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने साल 2015 में लोगों को 251 रुपये में मल्टीमीडिया फोन मुहैया कराने का दावा किया था। देशभर से 7.5 करोड़ लोगों ने मोबाइल की बुकिंग कराई थी। समय से मोबाइल न देने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मोहित गोयल ने जेल से बाहर आने के बाद पुलिस से शिकायत की थी कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी।

    क्या है मामला:

    दिल्ली की वाई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास शर्मा ने उनसे दावा किया था कि उसका चीन में आफिस और फैक्टरी है। उसने कुछ फोटो और दस्तावेज दिखाए थे। उसने अपने सहकर्मी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गाजियाबाद वैशाली से बात करने के लिए कहा था। इन दोनों ने मोबाइल के सर्विस सेंटर भी भारत में सैकड़ों की संख्या में बताए थे। साथ ही फर्जी करार के दस्तावेज भी बना रखे थे। 28 जनवरी 2016 तक उन्होंने विकास शर्मा को बैंक के माध्यम से 3.27 करोड़ रु दे दिए थे। जब माल मांगा तो उसने आनाकानी शुरू की है। जो मोबाइल और पावर बैंक उसने दूसरी कंपनी से लेकर दिए, उनकी गुणवत्ता भी खराब थी। इनकी कीमत 1.27 करोड़ रु थी। उसने फर्जी टिन नंबर दिया तो उसके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया और करीब 35 लाख रु का नुकसान भी हो गया।

    मोहित ने माल न देने पर विकास से रुपये वापस मांगे तो वह धमकाने पर उतर आया। उसने रुपये न मांगने और दोबारा फोन न करने की धमकी दी। मोहित ने आरोप लगाया है कि उसने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि विकास ने सर्विस सेंटर के करार के जो दस्तावेज दिखाए थे, वह लावा कंपनी के थे।

    ये सभी फर्जी तरीके से बनाए गए थे। इसके बाद कई बार फोन किया, मगर उसने नहीं उठाया। उसके सहयोगी जीतू से फोन पर बात हुई। उसने एक करोड़ रुपये के दो चेक उसे दिलवाए, मगर वह भी बाउंस हो गए थे। इसी दौरान लोगों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी शुरू कर दी और उन्हें जेल जाना पड़ गया। लौटने के बाद उन्होंने विकास शर्मा के खिलाफ सेक्टर-49 कोतवाली में 23 नवंबर 2017 को धोखाधड़ी समेत 7 धाराओं में मामला दर्ज कराया। सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपियों को रविवार को बरौला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading